Top News
Next Story
NewsPoint

Kota वन्यजीव सप्ताह के तहत विद्यार्थियों ने देखा पक्षी विहार

Send Push
कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा वन विभाग की ओर से वन्य जीव सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को गोपाल पक्षी विहार सीमलिया कनवास का भ्रमण करवाया। इसमें विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उप वन संरक्षक वन्य जीव अनुराग भटनागर ने बताया कि विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पक्षियों, वनस्पति के साथ मानव जीवन में उनके महत्व तथा पर्यावरण में उनकी आवश्यकता सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। विद्यार्थियों ने किंग फिशर, कार्मोरेंट, सारस क्रेन, फिजेन टेल जेकाना, व्हिसलिंग डक, लार्क, रेड वेटल्ड लेपविन, ब्लैक विंग स्टिल्ट, वूली नेक्ड स्टार्क इत्यादि पक्षी देखे। द्वारा विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों, वन्य जीव की प्रजातियों, इको सिस्टम, वन एवं वन्यजीव संरक्षण सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां मुहैया करवाई गई। मनोज कुमार शर्मा, चेतना पारोलिया, सरिता व विषय के जानकारों ने जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यहां भी आयोजन

मुकुंदरा रामगढ़ टाइगर संस्था व मुकुंदरा बाघ परियोजना की ओर से चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर पुरस्कृत किया जाएगा। पूर्व डीएफओ दौलतसिंह शक्तावत ने वन्यजीव की सुरक्षा के लिए विस्तृत जानकारी दी। महासचिव कौशल बंसल प्राचार्य आशा शर्मा, जितेन्द्र सिंह हाड़ा, पगमार्क फाउंडेशन के अध्यक्ष देवव्रत सिंह हाड़ा अन्य लोगों ने इस मौके पर पौधारोपण भी किया।

प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग

कोटा विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की ओर से वन विभाग के तत्वावधान में वन्य जीव सप्ताह के तहत शुक्रवार को प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉॅ. सपना भार्गव ने बताया कि प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रथम स्थान टीम (प्राइड) तथा द्वितीय स्थान टीम (फ्लॉक) ने जीता। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में संकाय सदस्य डॉ. रंजना गुप्ता, डॉ. पल्लवी गुप्ता, डॉ. अंशु शर्मा व रिंकू यादव ने प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में जज वनस्पति विभाग की समन्वयक डॉ. मृदुला खंडेलवाल और वन विभाग के मनोज रहे। इस अवसर पर वन विभाग के सनी मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित कर वन्य जीव सप्ताह के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में कोटा विश्वविद्यालय समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now