Top News
Next Story
NewsPoint

Sriganganagar जिले में पानी की आपूर्ति न होने से लोग परेशान

Send Push

श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, शहर के कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई नहीं होने और गुरुनानक बस्ती में एक जगह हुए पाइप लीकेज से बुधवार को शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुनानक बस्ती में शाम करीब चार बजे पाइप लीकेज ठीक करने के बाद सप्लाई चालू की गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

दिन में दो बार होती है सप्लाई

शहर में सामान्यत दिन में दो बार पानी की सप्लाई होती है। सुबह करीब नौ बजे और दोपहर में तीन बजे दो बार पानी सप्लाई दी जाती है। बुधवार को सुबह के समय पानी की सप्लाई नहीं हुई। हाउसिंग बोर्ड की प्रमिला दुआ ने बताया कि सुबह के समय उनके यहां पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। शाम चार बजे तक भी पानी की सप्लाई नहीं हुई थी।

इन कॉलोनियों पर असर

सुबह शहर की कुछ कॉलोनियों में सुबह आठ बजे बारह बजे तक बिजली कटौती थी। ऐसे में वहां पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। वहीं शहर के मौसम विभाग रोड, मीरा विहार, अशोक नगर ए और अशोक नगर बी, मीरा चौक, सुखाड़िया नगर के कुछ हिस्सों, दुर्गा विहार, एन ब्लॉक, इंदिरा कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड आदि इलाकों में बिजली कटौती नहीं हाेने के बाद भी पानी की सप्लाई नहीं हुई। इस इलाके में गुरुनानक बस्ती में पाइप लीकेज होने के कारण सुबह सप्लाई नहीं दी गई। जेईएन अशोक छींपा ने बताया कि गुरुनानक बस्ती में लीकेज की मरम्मत के कारण इन कॉलोनियों में सुबह के समय पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। इसे शाम को दिया गया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now