Top News
Next Story
NewsPoint

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर विदेशी मीडिया का कैसा रहा रिएक्शन, जानें किसने क्या कहा

Send Push
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata passed Away) ने बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे 86 वर्ष के थे. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. उद्योग जगत के साथ ही राजनीतिक, और मनोरंजन जगत के लोग भी सदमे में हैं.टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata Death) पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. जिसके बाद से केवल भारतीय मीडिया ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में भी उन्हें श्रद्धांजली दी जा रही है. रतन टाटा विश्व में प्रसिद्ध थे. उनके कामों के कारण उन्हें पूरी दुनिया जानती थी. रतन टाटा के निधन पर विदेशी मीडिया का रिएक्शनइस खबर के सामने आने के बाद न्यूयॉर्क टाइम्स की तरफ से भी जानकारी दी गई. उन्होंने लिखा कि भारत के सबसे प्रशंसनीय और शक्तिशाली दिग्गजों में शामिल रतन टाटा का निधन हो गया. उनके टाटा समूह को उन्होंने विश्व स्तर पर पहचान दिलाई और बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित किया.उनके कार्यकाल के दौरान टाटा समूह के मुनाफे में पचास फीसदी की वृद्धि हुई थी. उनके कई प्रसिद्ध उत्पादों, जैसे लैंड रोवर, जगुआर और टेटली चाय आदि की विदेशों में भी भारी मांग है.ब्रिटेन के व्यापार सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स ने रतन टाटा के निधन पर कहा कि उद्योगपति रतन टाटा व्यापार जगत के दिग्गज थे. उन्होंने ब्रिटिश उद्योग को नए स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.रॉयटर्स मीडिया की तरफ से भी रतन टाटा के निधन से जुड़ी जानकारी शेयर की गई. उन्होंने न केवल रतन टाटा के निधन की जानकारी दी. बल्कि उनके जीवन के कई पहलुओं के बारे में भी बताया. जिसमें उनकी पढ़ाई, पढ़ाई के बाद भारत लौटना, टाटा समूह के लिए काम करना जैसी कई चीजों की विस्तार में जानकारी दी.इसके अलावा अल जजीरा मीडिया की तरफ से कहा गया कि रतन टाटा के टाटा समूह में 100 से ज्यादा बड़ी कंपनियां शामिल हैं. जिनमें भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी, प्रमुख आउटसोर्सिंग फर्म, बड़ी इस्पात कंपनी जैसी नामी कंपनियों के नाम शामिल हैं. जिनके दारा दुनियाभर में लाखों लोगों को रोजगार दिया गया. इसके अलावा टाटा ग्रुप के द्वारा साल 1932 में शुरू की गई एयर इंडिया के बारे में भी जानकारी दी.
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now