Top News
Next Story
NewsPoint

शिव पूजा में भूलकर भी ना चढ़ाएं ये 7 चीजें, महादेव हो जाते हैं क्रोधित…

Send Push

लाइव हिंदी खबर :-सोमवार शिवजी का प्रिय दिन भी माना जाता है इसलिए श्रावण के प्रत्येक सोमवार लोग व्रत करते हैं। इस पूरे माह में लोग अलग-अलग तरीकों से भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। इन उपायों में एक एक है शिव पूजा।

कई लोग श्रावण के पूरे महीने रोज सुबह उठकर शिव पूजा करते हैं। कुछ लोग हर सोमवार करते हैं। लेकिन आप जब भी जिस भी दिन पूजा करें, शिव पूजा में आगे बताई जा रही गलतियों को करने से बचें। क्योंकि ऐसा करने से भोले बाबा आपसे नाराज हो सकते हैं और आपको अपनी पूजा का विपरीत परिणाम मिल सकता है।

1. शंख से जल ना चढ़ाएं

image

कभी भी शंख का इस्तेमाल करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित ना करें। पौराणिक कथाओं के अनुसार भवान शिव ने शंखचूड़ नाम के अनुसार का वध किया था। उसी का प्रतीक है शंख। लेकिन शंखचूड़ भगवान विष्णु का परम भक्त था इसलिए विष्णु पूजा में यह एक महत्वपूर्ण पूजन सामग्री है। किन्तु शिव पूजा में इसका इस्तेमाल वर्जित है।

2. तुलसी पत्ता

image

शास्त्रों के अनुसार शिव पूजा में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल वर्जित है। इसके पीछे भी एक पौराणिक कथा है। कथा को आधार मानते हुए तुलसी के पत्तों को शिव जी से दूर रखा जाता है। इसलिए शिव पूजा में इसका इस्तेमाल करने से बचें।

3. तिल

image

हिन्दू मान्यता के अनुसार तिल कुछ और नहीं बल्कि भगवान विष्णु की मत से उत्पन्न हुए कण हैं। इसलिए इसे कभी भी भगवान शिव की पूजा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

4. टूटे हुए चावल

image

शिव पूजा में अक्षत यानी चावल का इस्तेमाल जरूर होता है, लेकिन साबुत चावल का इस्तेमाल करें। गलती से भी टूटे हुए चावलों को शिवलिंग पर अर्पित ना करें।

5. कुमकुम

image

सिन्दूर या कुमकुम को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसका सबसे अधिक इस्तेमाल देवी पूजन में ही किया जाता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार भगवान शिव वैरागी हैं, इसलिए उनकी पूजा में कुमकुम नहीं चढ़ता। लेकिन अगर आप शिव-पार्वती दोनों की पूजा कर रहे हों तो केवल पार्वती जी की मूर्ति के सामने कुमकुम अर्पित करें।

6. हल्दी

image

यह एक ऐसी सामग्री है जिसे अमूमन हर हिन्दू पूजा में शामिल किया जाता है। लेकिन शिव पूजा के दौरान इसे दूर रखा जारा है। क्योंकि हल्दी को भी सौभाग्य का प्रतीक ही माना जाता है। इसलिए इसे शिवलिंग पर अर्पित करना मना है।

7. नारियल पानी

image

शुद्ध जल, दूध, गन्ने के रस, आदि चीजों से शिव अभिषेक जरूर होता है, लेकिन कभी भी नारियल के पानी से शिवलिंग अभिषेक नहीं किया जाता है। नारियल को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। और मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं। इसलिए शिव पूजा में नारियल या नारियल के पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाता।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now