Top News
Next Story
NewsPoint

'बिग बॉस 18' में हुई दो ऐसे कंटेस्टेंट्स की एंट्री, जिस पर सलमान खान की नहीं रुकी हंसी, जानिए कौन हैं ये दोनों

Send Push
'बिग बॉस 18' को अपना पांचवा और छठा कंटेस्टेंट भी मिल चुका है। शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी , चाहत पांडे और विवियन डीसेना के बाद, अब शो ने दो और नामों से पर्दा उठा दिया है। एक्ट्रेस ईशा सिंह के साथ-साथ एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते भी इस शो का हिस्सा होंगे। हालांकि बताया जा रहा है कि वकील साहब के साथ उनका पालतू जानवर गधा भी घर में रहेगा। शो के नए प्रोमो में एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते की एंट्री और उनकी बातें सुनते ही सलमान खान की हंसी कंट्रोल नहीं होती। वह बिना रुके सिर्फ हंसते ही जाते हैं। गुणरत्न कहते हैं, 'हम आते हैं डाकू के खानदान से। हमारी आवाज पहुंचने से पहले, हमारा नाम पहुंच जाता है। अब तुम हमारे क्लाइंट बनोगे, जो भी उलझत होती, वो खत्म हो जाएगी।' बता दें कि ये एसटी मजदूरों की हड़ताल से राज्य में मशहूर हुए थे। मजदूरों का स्वतंत्र संगठन शुरू कर मजदूर नेता बने थे। image 'बिग बॉस 18' में गधे की भी होगी एंट्री?इसके पहले एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें स्टेज पर एक गधा घूमता हुआ दिखा था। लोग समझ नहीं पाए थे कि वह क्या है और क्यों। तो अब बताया जा रहा है कि उसका नाम मैक्स है और वह एडवोकेट का ही पालतू है। दावा किया जा रहा है कि वह भी शो में रहेगा। हालांकि ये कितना पॉसिबल होगा, 6 अक्टूबर को ही मालूम होगा। कौन हैं 'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह?वहीं, ईशा सिंह भी इस शो का हिस्सा हैं। इनका जन्म 24 दिसंबर 1998 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। मात्र 17 साल की उम्र में उन्होंने टेलीविजन पर डेब्यू किया और कई टीवी सीरियल्स करके फेमस हो गईं। ईशा सिंह ने 2015 में 'इश्क का रंग सफेद' से शुरुआत की थी। इसमें इन्होंने एक विधवा महिला का रोल किया और फिर मां का किरदार निभाया था। लेकिन फिर शो छोड़ दिया था। ईशा सिंह ने विवियन डीसेना संग किया काम2016 से 2017 तक ईशा ने 'एक था राजा एक थी रानी' में काम किया। 2018 में उन्होंने अदनान खान के साथ सोशल ड्रामा 'इश्क सुभान अल्लाह' में काम करके पॉप्युलैरिटी हासिल की थी। 2021 में इन्होंने विवियन डीसेना के साथ 'सिर्फ तुम' में काम किया। और अब उनके साथ ही रियलिटी शो करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने 'मिडिल क्लास लव' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now