Top News
Next Story
NewsPoint

बदायूं में पहले प्यार, फिर रचाई शादी... पति अब पत्नी को गर्म चिमटे से दागता था, केस दर्ज

Send Push
सुनील मिश्रा, बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से प्रेम विवाह के दुखांत का मामला सामने आया है। थाना उघैती क्षेत्र के गांव करनपुर की रहने वाली विवाहिता ने पति सहित तीन ससुराल जनों पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि उसने एक साल पहले प्रेम प्रसंग के चलते जिस युवक शादी की, अब वह उसे गर्म चिमटे से दाग कर प्रताड़ित करता है। जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता तंग आकर मायके चली आई, लेकिन पति उसे बुलाने नही पहुंचा। अब वह ससुराल से बेघर कर दी है। परेशान होकर उसने आरोपी ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है, जिसके बाद आगे विधिक कार्यवाही की बात कह रही है।बदायूं जिले में प्रेम विवाह की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक वर्ष पहले जिस पति के प्रेम प्रसंग में पड़ कर युवती ने शादी रचाई थी, अब वह पति युवती का जानी दुश्मन बन गया है। पीड़ित युवती की आपबीती चौंका देने वाली है। उसका कहना है कि आरोपी पति उसे गर्म चिमटे से दागता है और मारपीट करता है। इतना ही नहीं, अब उसे घर से बेघर कर दिया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीडिता ने लगाया गंभीर आरोपजिले के थाना उघैती क्षेत्र के गांव करनपुर की रहने वाली पीड़िता संतरेश ने पति सहित तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित युवती का कहना है कि उसने कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव दौलतपुर के रहने वाले युवक सुशांत से धर्म-जाति का बंधन तोड़कर प्यार किया। इसके बाद एक साल पहले शादी की। 16 सितंबर को आरोपी पति सुशांत, सासू मां भुवनेश और ससुर श्रीओम ने रात्रि करीब दस बजे जमकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। गर्म चिमटे से दागने का आरोपपीड़ित युवती का आरोप है कि उसके पति सुशांत ने चिमटा गर्म कर गाल पर दाग दिया। प्रताड़ना के साथ-साथ जातिसूचक गालियां दी। उसे घर से बेघर कर दिया। ससुराल से बेघर कर दिया। वहीं, जान से मार डालने की धमकी दी। तेरी औकात इस घर में रहने के लायक नही है। पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता मायके आ गई। इस दौरान उसने पति का इंतजार किया कि वो आएगा और मायके से ससुराल ले जाएगा। महिला ने एफआईआर में आरोप लगाया कि पति उसे बुलाने नहीं आया। आखिरकार मजबूर होकर उसने पति सहित तीन ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना उघैती पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है। घटना में विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now