Top News
Next Story
NewsPoint

बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाइवे पर कार सवार महिलाओं से लूटपाट की वारदात, राह चलते डकैतौं ने ओवरटेक कर किया कांड

Send Push
वरुण शर्मा, बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हथियारों से लैंस बदमाशों ने दिल्ली-बदायूं नेशनल हाइवे पर महिलाओं के साथ लूटपाट की। गोद भराई की रस्म पूरी कर वापस लौट रही महिलाओं की गाड़ी को कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रुकवा लिया। नेशनल हाइवे पर सरेराह लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से आराम के साथ फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पर पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार, शिकारपुर के मानपुर माजरा गांव निवासी बिट्टू की शादी डिबाई में एक युवती से तय हुआ है। मंगलवार को मानपुर माजरा गांव की महिलाएं गोद भराई की रस्म अदा करने के लिए डिबाई गई थी। वापस लौटते समय बदमाशों ने अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के खखुडा भट्टे के पास मेरठ बदायूं हाईवे पर उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। बदमाशों ने इस दौरान महिलाओं से सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र आदि लूट लिए। पीड़ित अनु वर्मा ने बताया कि 8 से दस डकैतों ने घटना को अंजाम दिया है, जबकि पुलिस का कहना है। कि तीन से चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। सीओ शिकारपुर प्रताप सिंह ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिलाओं से लूटपाट करने का मामला बताया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now