Travel
Next Story
NewsPoint

छुट्टियों में घूम आइए ये आईलैंड, भारतीयों के लिए पूरी तरह वीजा फ्री, पेट्रोल तो यहां कोल्ड ड्रिंक से सस्ता

Send Push
बात अगर आईलैंड की हो, तो सबसे पहले लोगों के मन में अंडमान निकोबार या फिर मालदीव का ही ख्‍याल आता है। जबकि दुनिया में ऐसे और भी आइलैंड हैं, जिन्‍हें अब तक बहुत कम लोगों ने एक्‍सप्‍लोर किया है। हो सकता है कि आप भी इन आईलैंड के बारे में न जानते हों। अगर आप घूमने फिरने के शौकीन हैं, और अपनी अगली छुट्टियां किसी आईलैंड पर ही बिताना चाहते हैं, तो आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे आईलैंड के बारे में बताएंगे, जो भारतीयों के लिए वीजा फ्री हैं।

बढ़िया बात तो ये है, ये पूरा आईलैंड ही ड्यूटी फ्री है। ऐसे में यहां जाने के बाद आपकी विदेश यात्रा का खर्च तो उम्‍मीद से भी कम होने वाला है। भारतीय पर्यटकों के लिए ये बजट फ्रेंडली इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है। आइए जानते हैं इस आइलैंड के बारे में। (All photo designed by: freepik.com)
लंगकावी आइलैंड image

यह आइलैंड मलेशिया से लगभग 30 किमी दूर अंडमान सागर के 99 द्वीपों से मिलकर बना है। इसका नाम है लंगकावी आइलैंड। यहां पर सबकुछ इतना सस्‍ता है कि आप भी हर साल यहीं आने का प्‍लान करेंगे। कई लोग तो इसे पौराणिक द्वीप भी कहते हैं।


बेहद सस्‍ता है लोकल खाना image

यहां पर लोकल फूड बहुत सस्‍ता है। 200-500 रुपए में आप पेटभर के खाना खा सकते हैं। विदेश होते हुए भी यहां वेज फूड की तमाम वैरायटी आपको मिल जाएंगी और आप घर का खाना बिल्‍कुल भी मिस नहीं करेंगे।


पेट्रोल का दाम भारत से सस्‍ता image

यह आइलैंड इतना सस्‍ता है कि यहां पेट्रोल कोल्‍ड ड्रिंक की बोतल से भी ज्‍यादा सस्‍ता है। जी हां, यहां एक लीटर पेट्रोल के दाम कुल 40 रुपए है। बात अगर होटल की करें, तो आपके बजट में यहां कई लग्जरी होटल भी मिल जाएंगे।


लंगकावी में घूमने के लिए जगह image

लंगकावी में आप द्वीपों के अलावा झरने, पर्वत, नेचुरल पार्क और वाइल्ड लाइफ एरिया एक्‍सप्‍लोर कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां आपको स्‍कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, जंगल ट्रेकिंग, मैंग्रोव कयाकिंग, स्काई ब्रिज और केबलकार का भी मजा लेने का मौका मिलेगा। लंगकावी में होते हुए आप पंतई सेनांग बीच पर टहल सकते हैं, साथ ही किलिम जियो फॉरेस्‍ट का लुत्फ उठा सकते हैं।


क्‍या है बजट image
  • बता दें कि लंगकावी आइलैंड कुआलालम्पुर से कुल 1 घंटे की दूरी पर है।
  • कुआलालम्पुर से कुल 2000 रुपए में आप फ्लाइट से लंगकावी पहुंच सकते हैं।
  • भारत से लंगकावी के लिए सीधी फ्लाइट भी है जिसका किराया 25 हजार रुपए प्रति व्‍यक्ति आएगा।
  • यहां रहने का खर्च 2500 से 5000 रुपए प्रति रात के हिसाब से आएगा।
  • दिनभर के खाने में आपको 1000 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
  • यहां आप 1000-2000 रुपए खर्च करके किसी भी एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। ​

कब जा सकते हैं लंगकावी image

लंगकावी जाने का सबसे अच्‍छा समय नवंबर से मार्च के बीच है। यानी कि आप त्‍योहारी सीजन के बाद इस आइलैंड पर घूमने का प्‍लान बना सकते हैं। इस दौरान यहां पर मौसम ठंडा और सुखद होता है। घूमने के लिए यह समय बेस्‍ट है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now