Top News
Next Story
NewsPoint

Delhi: नर्स के साथ डॉक्टर बनाता था अस्पताल में संबंध, नर्स की बेटी आती तो उसके साथ भी करता.....लेकिन अब डॉक्टर को करनी पड़ी....

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके में 2 अक्टूबर की देर रात एक बड़ी घटना सामने आई और इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वो दंग रह गया। जी हां यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के बहाने आए बदमाशों ने एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल में फायरिंग की आवाज सुनकर अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

क्या था पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक डॉक्टर की पहचान जावेद अख्तर के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में मृतक डॉक्टर और नर्स के बीच अवैध संबंध की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर जावेद अख्तर जैतपुर के नीमा अस्पताल में प्रैक्टिस करते थे। बुधवार रात को अस्पताल में जावेद अख्तर के साथ दो नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी थी। नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि देर रात दो नाबालिग लड़के अस्पताल में इलाज के लिए आए थे। एक लड़के के पैर में चोट लगी थी। उसने घाव की ड्रेसिंग करने को कहा। इलाज के बाद दोनों दवाई लेने की बात कहकर डॉ. जावेद अख्तर के कैबिन में चले गए और घुसते ही डॉक्टर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

जांच में आई ये बात सामने
जांच में यह बात सामने आई कि डॉक्टर जावेद ने नाबालिगों को कंगला बोल दिया था। इससे गुस्साए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर जावेद अपनी पत्नी से अलग रह रहा था, घटना की छानबीन में एक चौंकाने वाली जानकारी भी सामने आई है कि अस्पताल में कार्यरत महिला नर्स की 14 वर्षीय बेटी के साथ डॉक्टर छेड़छाड़ करता था। इस बात की जानकारी बच्ची के पिता को थी। इस हत्याकांड में अब पुलिस महिला नर्स और उसके पति से पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में डॉक्टर और नर्स के बीच अवैध संबंध की बात सामने आई है। इस बात को लेकर महिला नर्स के पति का अपनी पत्नी और डॉक्टर के साथ झगड़ा भी हुआ था। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की दोस्ती नर्स की बेटी के साथ थी। 

pc-theconversation.com
 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now