Top News
Next Story
NewsPoint

Ratan Tata: अब किसके हाथ में आएगा रतन टाटा का 3800 करोड़ का साम्राज्य, ये बन सकते हैं उत्तराधिकारी

Send Push

इंटरनेट डेस्क। दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद प्रमुख पद्म विभूषणका बुधवार रात को स्वर्गवास हो गया। 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली हैं। बता दें की रतन टाटा शादी शुदा नहीं हैं और ना ही उनके कोई संतान है। ऐसे में सवाल कभी खड़ा होता हैं कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। रतन टाटा के जाने के बाद टाटा के समूह की जिम्मेदारी किसके कंधे होगी। वैसे इस लिस्ट में कई नाम शामिल है। 

इनको मिल सकती हैं कमान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और सबसे आगे उनको ही माना जा रहा है। इसके अलावा टाटा की नई पीढ़ी के कंधों पर भी टाटा समूह की जिम्मेदारी होगी। टाटा की नई पीढ़ी में लिआ, माया और नेविल शामिल हैं जो रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल नवल टाटा के बच्चे हैं। 

लिआ टाटा समूह में कर रही काम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो  उनके सौतेले भाई नोएल की सबसे बड़ी बेटी लिआ टाटा ने स्पेन के मैड्रिड में आईई बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। वह 2006 में ताज होटल रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में सहायक बिक्री प्रबंधक के रूप में टाटा समूह में शामिल हुईं और अब विभिन्न भूमिकाओं के माध्यम से द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड  में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करती हैं। ऐसे में उनको भी ये जिम्मेदारी मिल सकती है। छोटी बेटी माया टाटा ने समूह की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी में एक विश्लेषक के रूप में टाटा कैपिटल में अपना करियर शुरू किया है। वहीं, उनके भाई नेविल टाटा ने ट्रेंट में अपनी पेशेवर यात्रा शुरू की है।

pc- sharpbharat.com
 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now