Top News
Next Story
NewsPoint

Bihar: जेठ की महिला पर बिगड़ गई नियत, कमरे में ले जाकर उतार दिए कपड़े, इसके बाद करने लगा...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर अपने भाई की पत्नी के साथ गैंगरेप करने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

खबरों के अनुसार जिले के ब्रह्मपुरा थाना की महिला पर उसके पति के बड़े भाई की बुरी नजर थी। हाल ही में जब वह दूध लेने बाजार जा रही थी, तभी पहले से घात लगाकर जेठ अशोक कुमार ने तीन लोगों के साथ उसे पकड़ लिया। इसके बाद तीनों मिलकर जबरन मुंह बंद करके उसे एक घर में ले गए।

यहां पर तीनों ने महिला के कपड़े फाडक़र इसे अर्धनग्न कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर जेठ अशोक कुमार ने कमर से पिस्टल निकाल कर उसकी कनपटी पर तान दी।

महिला ने हिम्मत दिखाकर मचा दिया शोर
इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग वहां आ गए। लोगों के आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। हालांकि फरार होने से पहले अशोक ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वो घायल हो गई। इसके बाद लोगों ने मौके पर पहुंच महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।

PC:ibc24

अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now