Top News
Next Story
NewsPoint

Rajendra Rathore ने हरियाणा में भाजपा की जीत को लेकर कही ये बड़ी बात

Send Push

इंटरनेट डेस्क। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने हरियाणा में भाजपा को मिली जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यहां पर भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। इस पर राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता राजेन्द्र राठौड़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने ट्वीट किया कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व और जन कल्याणकारी नीतियों की जीत है।

हरियाणा में जिस तरह से भाजपा की 10 साल पारदर्शी सरकार चली है। जनता ने उसी पारदर्शी शासन पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रदेश में पुन: एक बार डबल इंजन की सरकार बनाई है। देश के लोगों का अटूट विश्वास मोदी के साथ है। इस चुनाव परिणाम ने यह बात फिर से साबित कर दी है। आपको बता दें कि हरियाणा में भारतीय जनता पाटी ने 48 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत हासिल किया है।

PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now