Top News
Next Story
NewsPoint

Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी से परेशान लोग, पूरे सप्ताह नहीं मिलेगी राहत; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Send Push

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ती जा रही है। शहर में उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी है। यहां गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। मानसून की विदाई के बाद शहर का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में मानसून के बाद अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोग फिर बारिश की राह देख रहे हैं। जिस प्रकार यूपी के कई जिलों में मानसून की विदाई के बाद बारिश हो रही है, वैसे ही दिल्ली में भी लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन राहत देने के लिए बारिश होने की संभावना कम है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में उमस भरी गर्मी की मार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम हर पल करवट ले रहा है। लेकिन इस बीच शहर में बारिश की कोई संभावना बनती नजर नहीं आ रही है। बारिश की राह देख रहे दिल्लीवालों को आज भी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस पूरे सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है। विभाग के अनुमान के अनुसार, शहर के मौसम में बदलाव दशहरा के बाद ही होगा। तब तक दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।

दिल्ली के तापमान की बात करें तो आज शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी राजधानी का अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री के बीच बना रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 21 से 23 के बीच रह सकता है।

ये भी पढ़ें-


एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम का हाल बेहाल कर देने वाला बना हुआ है। यहां भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। बढ़ते तापमान और उमस के बीच लोग राहत मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीआर क्षेत्रों में भी अगले 10 दिनों तक गर्मी और उमस का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग ने बताया कि आज और आने वाले दिनों में भी मौसम साफ बना रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बादलों की आवाजाही के बीच इन शहरों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

एनसीआर शहरों के तापमान की बात करें तो गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर का अधिकतम तापमान क्रमश 35 और 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 तक जाएगा। वहीं फरीदाबाद और गुरुग्राम की बात करें तो इन दोनों एनसीआर शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now