Top News
Next Story
NewsPoint

पूर्व सांसद अशोक तंवर ने छाेड़ी भाजपा, राहुल गांधी के सामने कांग्रेसी में शामिल

Send Push

नारनाैल, 3 अक्टूबर . हरियाणा विधानसभा के मतदान से ठीक दो दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है. पूर्व सांसद अशोक तंवर गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. तंवर काे महेंद्रगढ़ में आयोजित विजय संकल्प रैली के दाैरान राहुल गांधी ने पार्टी में शामिल करवाया.

अशोक तंवर ने मात्र 17 वर्ष की आयु में अपने सियासी करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी. वह 2003 में कांग्रेस पार्टी के एनएसयूआई और 2005 में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. यूथ कांग्रेस में उन्होंने राहुल गांधी के साथ काम किया. फरवरी 2014 में अशोक तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 से पहले टिकट बंटवारे से नाराज होकर अशोक तंवर ने 5 अक्टूबर 2019 को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. अशोक तंवर 4 अप्रैल 2022 को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन मात्र 22 महीने पार्टी में रहने के बाद उन्होंने आप से इस्तीफा दे दिया. इस बार उन्हाेंने आप व कांग्रेस के गठबंधन से नाराज हाेने पर पार्टी को अलविदा कहा था. इसके बाद अशोक तंवर दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे.

—————

/ श्याम सुंदर शुक्ला

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now