Top News
Next Story
NewsPoint

Alwar तीर्थ यात्रा योजना के तहत 182 लोग विमान से और 909 लोग ट्रेन से जाएंगे

Send Push

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अलवर जिले में तीर्थ यात्रियों की लॉटरी निकाली गई। कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि विभिन्न धार्मिक स्थानों की निशुल्क यात्रा हेतु लॉटरी के माध्यम से कुल 1090 यात्रियों का चयन किया गया है।रेल यात्रा के लिए 909 एवं हवाई यात्रा के लिए 182 वरिष्ठ नागरिकों का चयन हुआ है। हवाई यात्रा के लिए चयनित होने वाले वरिष्ठ जनों को हवाई जहाज द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू (नेपाल) की यात्रा कराई जाएगी। रेल यात्रा के लिए चयनित यात्रियों को रामेश्वरम-मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी सोमनाथ, वैष्णोदेवी- अमृतसर, प्रयागराज - वाराणसी, मथुरा - वृंदावन - बरसाना, सम्मेदशिखर -पावापुरी -बैद्यनाथ, उज्जैन - ओंकारेश्वर - त्रयंबकेश्वर (नासिक), गंगासागर (कोलकाता), कामाख्या गुवाहटी, हरिद्वार - ऋषिकेश - अयोध्या, मथुरा-अयोध्या, बिहार शरीफ एवं वेलनकानी चर्च तमिलनाडु की यात्रा कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में चस्पा कर दी गई है एवं ऑनलाइन भी देवस्थान विभाग के पोर्टल devasthan.rajasthan. gov.in पर चयनित व प्रतीक्षा सूची देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा में कोटे के 100 प्रतिशत अतिरिक्त व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई गई है। इस दौरान एडीएम द्वितीय योगेश डागुर, डीओआईटी के उप निदेशक चारू अग्रवाल, देवस्थान विभाग के निरीक्षक सुमित वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि अलवर से योजना के तहत 3554 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें 5 हजार 939 वरिष्ठ नागरिकों ने तीर्थ यात्रा पर जाने की इच्छा जताई थी। लॉटरी निकालती कलेक्टर।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now