Top News
Next Story
NewsPoint

मीन साप्ताहिक राशिफल, 7 से 13 अक्टूबर 2024 : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, सत्य बोलने से कई कार्य बनेंगे

Send Push
मीन साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 अक्टूबर 2024 :अक्टूबर के इस सप्ताह के आरंभ में मीन राशि वालों के करियर में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग कामयाब रहेगी। आनंद और मानसिक दबाव दोनों मिलेगा। आपकी मीठी ज़ुबान लाभ का सूत्रपात करेगी। कार्यक्षेत्र में थोड़ी रुकावट के बाद कामयाबी मिलेगी और सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। अगर थोड़ी अनावश्यक टिप्पणियों और उसकी प्रतिक्रिया को हटा दिया जाए तो पारिवारिक जीवन मध्यम से बेहतर रहेगा। आपकी किसी बात को ग़लत तरीक़े से प्रस्तुत किया जा सकता है। अल्पप्रयास से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संदेह न करें अन्यथा पछताना हो सकता है। लंबे दबाव के बाद सुकून का सुखद अहसास होगा।सप्ताह के मध्य में जलने वाले मन बेचैन करेंगे। काम का बोझ बढ़ेगा। माता पिता से संबंध मज़बूत होंगे। वरिष्ठ सहयोगियों और गुरु की सलाह आपको अर्श पर बिठाएगी। किसी मित्र से कहासुनी से मन दुखी हो सकता है। सत्य बोलने से कई कार्य बनेंगे। मधुर वाणी रामबाण सिद्ध होगी। ससुराल पक्ष की फिक्र होगी। ड्राइविंग में सतर्क रहें। शक्तिशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा। जलने वाले धुवां धुवां होंगे। माता पिता से संबंध मधुर रहेंगे। उत्साह में कमी होगी और आलोचनाओं से बचें। अनावश्यक उलटा चिंतन न करें वरना फल भी उलटे ही मिलेंगे। सप्ताह के अंत में मीन राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अनावश्यक शिकायत से बचें। आपकी चिंताएं इस सप्ताह धीरे धीरे कम होती जाएंगी। संतान की योग्यता से आनंद होगा। पर आपकी कोई लापरवाही बेचैनी का सबब बनेगी। अत्यधिक चतुराई से बचें। परिस्थितियों के आकलन में चूक होगी। संचित धन कमी परिलक्षित होगी। उत्साह बढ़ेगा लेकिन साथ ही स्वभाव भी तप्त रहेगा। उच्चाधिकारियों से सार्थक चर्चा से लाभ होगा। शुभ रंग- सुनहरा पीलाशुभ अंक- 2, 3
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now