Top News
Next Story
NewsPoint

Crime: नाबालिग करती रही मिन्नतें, 2 साल से पिता का दोस्त ही करता रहा दुष्कर्म, जब परिवार को चला पता तो...

Send Push

PC: indiatv

ओडिशा के राउरकेला में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ पिछले 2 सालों से दुष्कर्म हो रहा था। इतना ही नहीं ये घिनोना काम करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसके ही पिता का दोस्त था। पीड़िता की उम्र 17 साल 5 महीने है। नाबालिग लड़की के परिवार के लोगों ने रघुनाथपाली पुलिस स्टेशन में इसके लिए शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी ने पीड़िता का ये कह कर मुँह बंद करवा रखा था कि अगर उसने इस के बारे में किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा। पुलिस ने कहा कि नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

आरोपी का नाम राजेन श्रीवास्तव है जो सिविल टाउनशिप का रहने वाला है। वह नाबालिग द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाने के बाद से गायब है। जानकारी के अनुसार वह पहले भी अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है। नाबालिग की बात सुन कर उसके परिवार वाले हैरान रह गए। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनका करीबी रिश्तेदार 2 सालों से उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था जिसकी उन्हें जानकारी भी नहीं थी। परिवार के लोगों ने शनिवार को रघुनाथपल्ली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

रघुनाथपल्ली पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस टीम को आगे की जांच के लिए राज्य से बाहर भी भेजा गया है।

अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now